उम्दा शायरी
बेहतरीन एवं उम्दा शायरी
RSS
  • Home

October 27, 2016

लगता तो बेख़बर सा हूँ लेकिन ख़बर में हूँ

उम्दा वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

लगता तो बेख़बर सा हूँ लेकिन ख़बर में हूँ
अगर तेरी नज़र में हूँ तो सबकी नज़र में हूँ
______________________________

lagata to bekhabar sa hoon lekin khabar mein hoon
agar teree nazar mein hoon to sabakee nazar mein hoon

______________________________

— वसीम बरेलवी

October 27, 2016

जहाँ भी जाऊ नज़र में हूँ ज़माने की

उम्दा वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

जहाँ भी जाऊ नज़र में हूँ ज़माने की
ये कैसा खुद को तमाशा बना लिया मैंने
______________________________

jahaan bhee jaoo nazar mein hoon zamaane kee
ye kaisa khud ko tamaasha bana liya mainne

______________________________

— वसीम बरेलवी

October 27, 2016

तराशना ही था हीरा तो मेरा तेरा क्या

उम्दा वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

तराशना ही था हीरा तो मेरा तेरा क्या
किसी भी राह का पथ्थर उठा लिया मैंने
______________________________

taraashana hee tha heera to mera tera kya
kisee bhee raah ka paththar utha liya mainne

______________________________

— वसीम बरेलवी

October 27, 2016

ग़ुरूर उस पे बहुत सजता है मगर कह दो

उम्दा बशीर बद्र 0 Comments

______________________________

ग़ुरूर उस पे बहुत सजता है मगर कह दो
इसी में उसका भला है ग़ुरूर कम कर दे

यहाँ लिबास की कीमत है आदमी की नहीं
मुझे गिलास बड़े दे शराब कम कर दे

चमकने वाली है तहरीर मेरी क़िस्मत की
कोई चिराग़ की लौ को ज़रा सा कम कर दे
______________________________

guroor us pe bahut sajata hai magar kah do
isee mein usaka bhala hai guroor kam kar de

yahaan libaas kee keemat hai aadamee kee nahin
mujhe gilaas bade de sharaab kam kar de

chamakane vaalee hai tahareer meree qismat kee
koee chiraag kee lau ko zara sa kam kar de

______________________________

— बशीर बद्र

October 20, 2016

देर लगी आने में तुम को शुक्र है फिर भी आए तो

उम्दा अंदलीब शादानी 0 Comments

______________________________

देर लगी आने में तुम को शुक्र है फिर भी आए तो
आस ने दिल का साथ न छोड़ा वैसे हम घबराए तो

शफ़क़ धनक महताब घटाएँ तारे नग़्मे बिजली फूल
इस दामन में क्या क्या कुछ है दामन हाथ में आए तो

सुनी-सुनाई बात नहीं ये अपने उपर बीती है
फूल निकलते हैं शोलों से चाहत आग लगाए तो

झूट है सब तारीख़ हमेशा अपने को दोहराती है
अच्छा मेरा ख़्वाब-ए-जवानी थोड़ा सा दोहराए तो
______________________________

der lagee aane mein tum ko shukr hai phir bhee aae to
aas ne dil ka saath na chhoda vaise ham ghabarae to

shafaq dhanak mahataab ghataen taare nagme bijalee phool
is daaman mein kya kya kuchh hai daaman haath mein aae to

sunee-sunaee baat nahin ye apane upar beetee hai
phool nikalate hain sholon se chaahat aag lagae to

jhoot hai sab taareekh hamesha apane ko doharaatee hai
achchha mera khvaab-e-javaanee thoda sa doharae to

______________________________

— अंदलीब शादानी

October 20, 2016

हमेशा देर कर देता हूँ मैं

उम्दा मुनीर नियाज़ी 0 Comments

______________________________

हमेशा देर कर देता हूँ मैं हर काम करने में

ज़रूरी बात कहनी हो, कोई वादा निभाना हो
उसे आवाज़ देनी हो, उसे वापस बुलाना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं

मदद करनी हो उस की, यार की ढाढस बंधाना हो
बहुत देरीना रस्तों पर, किसी से मिलने जाना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं

बदलते मौसमों की सैर में, दिल को लगाना हो
किसी को याद रखना हो, किसी को भूल जाना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं

किसी को मौत से पहले, किसी ग़म से बचाना हो
हक़ीक़त और थी कुछ, उस को जा के ये बताना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं हर काम करने में
______________________________

hamesha der kar deta hoon main har kaam karane mein

zarooree baat kahanee ho, koee vaada nibhaana ho
use aavaaz denee ho, use vaapas bulaana ho
hamesha der kar deta hoon main

madad karanee ho us kee, yaar kee dhaadhas bandhaana ho
bahut dereena raston par, kisee se milane jaana ho
hamesha der kar deta hoon main

badalate mausamon kee sair mein, dil ko lagaana ho
kisee ko yaad rakhana ho, kisee ko bhool jaana ho
hamesha der kar deta hoon main

kisee ko maut se pahale, kisee gam se bachaana ho
haqeeqat aur thee kuchh, us ko ja ke ye bataana ho
hamesha der kar deta hoon main har kaam karane mein
______________________________

— मुनीर नियाज़ी

October 20, 2016

उसकी कत्थई आंखों में हैं जंतर मंतर सब

उम्दा उम्दा, राहत इंदौरी 0 Comments

______________________________

उसकी कत्थई आंखों में हैं जंतर मंतर सब
चाक़ू वाक़ू, छुरियां वुरियां, ख़ंजर वंजर सब

जिस दिन से तुम रूठीं मुझ से रूठे रूठे हैं
चादर वादर, तकिया वकिया, बिस्तर विस्तर सब

मुझसे बिछड़ कर वह भी कहां अब पहले जैसी है
फीके पड़ गए कपड़े वपड़े, ज़ेवर वेवर सब
______________________________

usakee katthee aankhon mein hain jantar mantar sab
chaaqoo vaaqoo, chhuriyaan vuriyaan, khanjar vanjar sab

jis din se tum rootheen mujh se roothe roothe hain
chaadar vaadar, takiya vakiya, bistar vistar sab

mujhase bichhad kar vah bhee kahaan ab pahale jaisee hai
pheeke pad gae kapade vapade, zevar vevar sab
______________________________

— राहत इंदौरी

October 20, 2016

बुलंदी से उतर आना तो कुछ मुश्किल नहीं लेकिन

उम्दा उम्दा, वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

बुलंदी से उतर आना तो कुछ मुश्किल नहीं लेकिन
ज़मीन वाले फ़िर मुझे जमीन पर चलने नहीं देंगे
______________________________

bulandee se utar aana to kuchh mushkil nahin lekin
zameen vaale fir mujhe jameen par chalane nahin denge
______________________________

— वसीम बरेलवी

October 20, 2016

बिछड़ जाऊ तो रिश्ता तेरी यादों से जोड़ूँगा

उम्दा उम्दा, वसीम बरेलवी 1 Comment

______________________________

बिछड़ जाऊ तो फिर , रिश्ता तेरी यादों से जोड़ूँगा
मुझे ज़िद है , मैं जीने का कोई मौका न छोड़ूँगा

मोहब्बत में तलब कैसी , वफ़ादारी की शर्ते क्या
वो मेरा हो न हो , मैं तो उसी का हो के छोड़ूँगा

ताल्लुक़ टूट जाने पर , जो मुश्किल में तुझे डाले
मैं अपनी आँख में , ऐसा कोई आंसू ना छोड़ूँगा
______________________________

bichhad jaoo to phir , rishta teree yaadon se jodoonga
mujhe zid hai , main jeene ka koee mauka na chhodoonga

mohabbat mein talab kaisee , vafaadaaree kee sharte kya
vo mera ho na ho , main to usee ka ho ke chhodoonga

taalluq toot jaane par , jo mushkil mein tujhe daale
main apanee aankh mein , aisa koee aansoo na chhodoonga
______________________________

— वसीम बरेलवी

October 20, 2016

ये मैं ही था जो बचा कर ले आया खुद को साहिल पर

उम्दा उम्दा, वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

ये मैं ही था जो बचा कर ले आया खुद को साहिल पर
समंदर ने बहुत मौका दिया था डूब जाने का

निगाहों में कोई भी दूसरा चेहरा नहीं आया
भरोसा ही कुछ ऐसा था तुम्हारे लौट आने का
______________________________

ye main hee tha jo bacha kar le aaya khud ko saahil par
samandar ne bahut mauka diya tha doob jaane ka

nigaahon mein koee bhee doosara chehara nahin aaya
bharosa hee kuchh aisa tha tumhaare laut aane ka
______________________________

— वसीम बरेलवी

1 2 3 4 5

Recent Posts

  • हद से बड़ी उड़ान की ख्वाहिश तो यूँ लगा
  • गुलाब ख़्वाब दवा ज़हर जाम क्या-क्या है
  • मेरे बारे में कोई राय न बनाना ग़ालिब
  • सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो
  • कभी कभी मेरे दिल मैं ख्याल आता हैं

Categories

  • अज्ञात
  • अंदलीब शादानी
  • उम्दा
  • निदा फ़ाज़ली
  • बशीर बद्र
  • मिर्ज़ा ग़ालिब
  • मुनीर नियाज़ी
  • राना सहरी
  • राहत इंदौरी
  • वसीम बरेलवी
  • साहिर लुधियानवी
  • सोहनलाल द्विवेदी

Recent Comments

  • Amar Nath Mishra on मैं क़तरा हो के तूफानों से जंग लड़ता हूँ
  • N.d.sharma on कभी कभी मेरे दिल मैं ख्याल आता हैं
  • Rohit Kumar on कभी कभी मेरे दिल मैं ख्याल आता हैं
  • Amol ghogare on कभी कभी मेरे दिल मैं ख्याल आता हैं
  • Belal Ahmad on कभी कभी मेरे दिल मैं ख्याल आता हैं

Archives

  • December 2017
  • October 2017
  • August 2017
  • April 2017
  • March 2017
  • October 2016

Back to top

© उम्दा शायरी 2023
Powered by WordPress • Themify WordPress Themes