उम्दा शायरी
बेहतरीन एवं उम्दा शायरी
RSS
  • Home

October 28, 2016

ये कैसा ख्वाब है आँखों का हिस्सा क्यों नहीं होता

उम्दा वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

ये कैसा ख्वाब है आँखों का हिस्सा क्यों नहीं होता
दिये हम भी जलाते है उजाला क्यूं नहीं होता

मुझे सबसे अलग रखना ही उसका शौक था वरना
वो दुनिया भर का हो सकता था मेरा क्यूं नहीं होता

हम ही सोचे ज़माने की हम ही माने ज़माने की
हमारे साथ कुछ देर जमाना क्यूँ नहीं होता
______________________________

ye kaisa khvaab hai aankhon ka hissa kyon nahin hota
diye ham bhee jalaate hai ujaala kyoon nahin hota

mujhe sabase alag rakhana hee usaka shauk tha varana
vo duniya bhar ka ho sakata tha mera kyoon nahin hota

ham hee soche zamaane kee ham hee maane zamaane kee
hamaare saath kuchh der jamaana kyoon nahin hota
______________________________

— वसीम बरेलवी

October 28, 2016

​मुझे गम है तो बस इतना सा गम है

उम्दा वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

मुझे गम है तो बस इतना सा गम है
तेरी दुनिया मेरे ख्वाबो से कम है
______________________________

mujhe gam hai to bas itana sa gam hai
teree duniya mere khvaabo se kam hai
______________________________

— वसीम बरेलवी

October 28, 2016

ज़रा सा क़तरा कहीं आज गर उभरता है

उम्दा वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

ज़रा सा क़तरा कहीं आज गर उभरता है
समन्दरों ही के लहजे में बात करता है

ख़ुली छतों के दिये कब के बुझ गये होते
कोई तो है जो हवाओं के पर कतरता है

शराफ़तों की यहाँ कोई अहमियत ही नहीं
किसी का कुछ न बिगाड़ो तो कौन डरता है
______________________________

zara sa qatara kaheen aaj gar ubharata hai
samandaron hee ke lahaje mein baat karata hai

khulee chhaton ke diye kab ke bujh gaye hote
koee to hai jo havaon ke par katarata hai

sharaafaton kee yahaan koee ahamiyat hee nahin
kisee ka kuchh na bigaado to kaun darata hai

______________________________

— वसीम बरेलवी

October 28, 2016

दुनिया की हर जंग वही लड़ जाता है

उम्दा वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

दुनिया की हर जंग वही लड़ जाता है
जिसको अपने आप से लड़ना आता है

पर्दा जब गिरने के करीब आ जाता है
तब जाकर कुछ खेल समझ में  आता है

तुम क्या सोच रहे हो मेरे बारे में
चेहरे से ही अंदाजा हो जाता है
______________________________

duniya kee har jang vahee lad jaata hai
jisako apane aap se ladana aata hai

parda jab girane ke kareeb aa jaata hai
tab jaakar kuchh khel samajh mein aata hai

tum kya soch rahe ho mere baare mein
chehare se hee andaaja ho jaata hai

______________________________

— वसीम बरेलवी

October 28, 2016

बड़ी तो है गली कूचों की रौनक

उम्दा वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

बड़ी तो है गली कूचों की रौनक
मगर इंसान तन्हा हो गया है

जरा अपनायत से उसने देखा
तो क्या खुद पर भरोसा हो गया है
______________________________

badee to hai galee koochon kee raunak
magar insaan tanha ho gaya hai

jara apanaayat se usane dekha
to kya khud par bharosa ho gaya hai

______________________________

— वसीम बरेलवी

October 27, 2016

कैसे हमदर्द हो तुम कैसी मसीहाई है

उम्दा राना सहरी 0 Comments

______________________________

कैसे हमदर्द हो तुम कैसी मसीहाई है,
दिल पे नश्तर भी लगाते हो तो मरहम की तरह
______________________________

kaise hamadard ho tum kaisee maseehaee hai,
dil pe nashtar bhee lagaate ho to maraham kee tarah

______________________________

— राना सहरी

October 27, 2016

बंदा बनने को यहां कोई भी तैयार नहीं

उम्दा वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

आप नाराज हों, झुंझलाएं, खफा हो जाएं,
बात इतनी भी ना बिगड़े कि जुदा हो जाएं।

लेकिन अब तो दुनिया का ये आलम है कि

बंदा बनने को यहां कोई भी तैयार नहीं
सब इसी धुन में लगे हैं कि खुदा हो जाएं।
______________________________

aap naaraaj hon, jhunjhalaen, khapha ho jaen,
baat itanee bhee na bigade ki juda ho jaen.

lekin ab to duniya ka ye aalam hai ki

banda banane ko yahaan koee bhee taiyaar nahin
sab isee dhun mein lage hain ki khuda ho jaen.

______________________________

— वसीम बरेलवी

October 27, 2016

कभी कभी यूँ भी हम ने अपने जी को बहलाया है

उम्दा उम्दा, निदा फ़ाज़ली 0 Comments

______________________________

कभी कभी यूँ भी हम ने अपने जी को बहलाया है
जिन बातों को ख़ुद नहीं समझे औरों को समझाया है
______________________________

kabhee kabhee yoon bhee ham ne apane jee ko bahalaaya hai
jin baaton ko khud nahin samajhe auron ko samajhaaya hai

______________________________

— निदा फ़ाज़ली

October 27, 2016

मैं बोलता गया वो सुनता रहा खामोश

उम्दा वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

मैं बोलता गया हूं वो सुनता रहा खामोश,
ऐसे भी मेरी हार हुयी है कभी-कभी
______________________________

main bolata gaya hoon vo sunata raha khaamosh,
aise bhee meree haar huyee hai kabhee-kabhee

______________________________

— वसीम बरेलवी

October 27, 2016

पतंग जैसे ये उड़ना भी कोई उड़ना है

उम्दा उम्दा, वसीम बरेलवी 0 Comments

______________________________

पतंग जैसे ये उड़ना भी कोई उड़ना है,
कि उड़ रहे हैं मगर दूसरों के हाथ में हैं
______________________________

patang jaise ye udana bhee koee udana hai,
ki ud rahe hain magar doosaron ke haath mein hain

______________________________

— वसीम बरेलवी

1 2 3 4 5

Recent Posts

  • हद से बड़ी उड़ान की ख्वाहिश तो यूँ लगा
  • गुलाब ख़्वाब दवा ज़हर जाम क्या-क्या है
  • मेरे बारे में कोई राय न बनाना ग़ालिब
  • सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो
  • कभी कभी मेरे दिल मैं ख्याल आता हैं

Categories

  • अज्ञात
  • अंदलीब शादानी
  • उम्दा
  • निदा फ़ाज़ली
  • बशीर बद्र
  • मिर्ज़ा ग़ालिब
  • मुनीर नियाज़ी
  • राना सहरी
  • राहत इंदौरी
  • वसीम बरेलवी
  • साहिर लुधियानवी
  • सोहनलाल द्विवेदी

Recent Comments

  • Amar Nath Mishra on मैं क़तरा हो के तूफानों से जंग लड़ता हूँ
  • N.d.sharma on कभी कभी मेरे दिल मैं ख्याल आता हैं
  • Rohit Kumar on कभी कभी मेरे दिल मैं ख्याल आता हैं
  • Amol ghogare on कभी कभी मेरे दिल मैं ख्याल आता हैं
  • Belal Ahmad on कभी कभी मेरे दिल मैं ख्याल आता हैं

Archives

  • December 2017
  • October 2017
  • August 2017
  • April 2017
  • March 2017
  • October 2016

Back to top

© उम्दा शायरी 2023
Powered by WordPress • Themify WordPress Themes